Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जनता दरबार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सुनी जन समस्याएंरू शिकायतों का त्वरित निस्तारण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आज जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद भर से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान मुख्यतः बिजली, सड़क, पेयजल, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे अधिकांश मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को नियमों की जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो यह संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी मानी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कांडा पंपिंग योजना की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक गांव में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं पर विभागवार स्थिति की समीक्षा की तथा सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को टीम बनाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सौ प्रतिशत शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनगणना संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने स्तर पर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने की तथा जन जागरूकता बढ़ाने और कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने समस्त कार्यालय अध्यक्षों को समूहों में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित और प्रभावी सूचना साझा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |