Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बीकेटी के दुघरा व हीरापुरवा गांव में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको किया नमन


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुघरा गांव में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा संदीप अंबेडकर बुद्ध विहार समिति ग्राम पंचायत दुघरा द्वारा धूमधाम से सजाया गया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति समाजसेवी भुवनेश्वर द्विवेदी उर्फ बच्चा महाराज, सपा नेता यशवीर लोधी, वीरू, रामेश्वर, सियाराम, नरेश, कुंवारे,भगौती, गया, दिनेश एवं गांव के बुजुर्ग लोगों ने बाबा साहब को याद करते हुए उनकी संविधान की सराहना की और इस दौरान लोगों ने बढ़कर का हिस्सा लिया। वही अकड़रिया कलां के हीरा पुरवा गांव में बाबा साहब की प्रतिमा पर धूमधाम से जयंती मनाई गई, जहां पर लोगों ने रैली निकाली और ढोल नगाड़े बजाते हुए डांस करते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो लोग इस रैली में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |