दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, आने वाले दिनों में होगा बुरा हाल
April 21, 2026
दिल्ली-एनसीआर में अब भयंकर का दौर शुरू हो चुका है. आने वाले दिनों में हालात और बदतर होने की संभावना है. नागरिकों को भीषण गर्मी परेशान करेगी. दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम सुबह से ही ठंडा बना रहेगा. लेकिन दोपहर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी. मंगलवार (21 अप्रैल) को सुबह 6 बजे का तापमान 24 डिग्री के करीब है. हल्की ठंड के साथ आसमान साफ नजर आ रहा है.
वहीं दोपहर में तापमान तेजी बढ़ेगा. शाम को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन रात में भी गर्मी का कहर जारी रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम में 24 प्रतिशत नमी देखने को मिलेगी. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.
इस पूरे हफ्ते नागरिकों को बारिश के लिए सब्र करना पड़ सकता है. साथ ही तापमान लगातार 40 डिग्री के करीब रहेगा. दोपहर में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है. दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (20 अप्रैल) की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक है.
लोधी रोड में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है. रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में तापमान गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय के लिए सामान्य स्तर के करीब है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
