Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे 6 शव, पीड़ित परिवारो से गाबा नें जतायी संवेदनायें, मुआवजे की करी मांग


रूद्रपुर। आज विभिन्न क्षेत्रों से अलग अलग कारणो से हुई दुर्घटनाओं, अप्राकृतिक अथवा असामयिक मौतों के चलते रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में 6 शव पोस्टमार्टम हेतु पहुंचें। भारी शोकाकुल माहौल में समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा राज्य सरकार से सभी मृतकों को मुआवजा देनें की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर मंडल पुत्र अरेंन्द्र नाथ मंडल, उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मुकरंदपुर अपनी ठेली लेकर वापस अपने घर मुकरंदपुर जा रहे थे, तभी डेथ जोन के नाम से कुख्यात महतोष मोड़ पर उनको एक अज्ञात वाहन नें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। स्व० शंकर के 4 बच्चे हैं। समाजसेवी श्री गाबा ने सरकार से शीघ्र दोषी वाहन चालक को गिरफतार करनें के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद की सख्त दरकार बतायी है।

दूसरी घटना में लालपुर निवासी पेशे से टुकटुक चालक संजय बैरागी पुत्र सुशील बैरागी को किच्छा से बाईक पर वापस लौटते समय एक डग्गामार बस नें कुचल दिया। स्व० संजय के तीन अबोध बच्चें हैं। श्री गाबा नें इनको भी आर्थिक सहायता की मांग की है, तोकि बच्चों का भरण पोषण हो सके।

इसी प्रकार आरिस पुत्र बाबू शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिरौंली, किच्छा की भी अज्ञात कारणों के चलते मृत्यु हो गयी। पुलिस नें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आरिस का अभी 6 वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था।

शक्तिफार्म निवासी मनोज विश्वकर्मा पुत्र गोपाल विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष नें भी फांसी लल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली, तो वहीं सूरज हीरा पुत्र सुभाष हीरा उम्र 27 वर्ष भी अपने घर से कुछ दूरी पर अज्ञात संदिग्ध परिस्थितियों सें मृत पाये गये, जिनकी मौत का कारण जाननें के लिये शव को पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं तीन दिन पूर्व मिले अज्ञात शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया।

स्माजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि महतोष क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनायें बढ़ रही है। रोजाना लोगो के घारूल, गंभीर घायल होनें के साथ ही अक्सर वहां मौतों की एक सिलसिला सा चल रहा है। एनएचएआई को केवल टोल वसूलने से ही मतलब रह गया है। इन दुर्टनाओ पर लगाम लगनी चाहिये, साथ ही सभी मृतकों को राज्य सरकार से मुआवजा मिलना चाहिये ।

इस दौरान जगदीश तनेजा, हैप्पी रंधावा, मन्नू चैधरी, बलराज ढाली, गौरव, मोनू निषाद, सचिन मुंजाल, नीतिश, मौ० नाहिद, दिलशाद अली, पंकज मंडल, विष्णु मंडल, सुखरंजन मंडल, मिथुन, शाहिद, हनीफ, ईकरार, महफूज आलम, मुनब्बर अली, तजाकत, सुशान्त, कार्तिक मंडल, रंजन समद्दार, डालचंद, दीपक, राकेश, माला गाईन, सुब्रत, जयन्ति, प्रदीप, काशीनाथ मंडल, रंजन, बंकिम मंडल, रजत, कमल ढाली आदि मौजूद थे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |