Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में आज से लू का अलर्ट, दिल्ली में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में दिल्ली का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों पर लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उड़ीसा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, कंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में तूफान-वज्रपात और तेज हवा देखी गई। वहीं, हरियाणा, मध्य, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नॉर्थ इंटीरियर, कर्नाटका में ओला वृष्टि देखी गई है। पिछले 24 घंटे में विदर्भ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में दिन का सर्वोच्च तापमान 40 से 44° तक दर्ज किया गया है।

इस सप्ताह देश के पूर्व तट में उष्ण और आद्र मौसम रहने की संभावना है। पूर्व उत्तर प्रदेश में आज से 20 अप्रैल तक, पूर्व राजस्थान, उड़ीसा में 19 से 22 अप्रैल तक, पश्चिम राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल, पूर्व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ विदर्भ में आज और कल, झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को उष्ण लहर की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल तक असम, मेघालय में आज, कल और 21 अप्रैल, बंगाल सिक्किम में आज और कल भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगर हम सर्वोच्च तापमान की चेतावनी की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सर्वोच्च तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने का संभावना है। और देश की पूर्व भागों में सर्वोच्च तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। आज से 21 अप्रैल तक उसके बाद ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल तक सर्वोच्च तापमान के ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिर जाएगा। देश की बचे हुए भागों में सर्वोच्च तापमान के ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |