Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सपा सांसद व नेताओं ने जमखनवां गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर की आर्थिक मदद! सपा नेता यशवीर लोधी ने पीड़ित परिवार की 50000 रुपए की चेक देकर परिवार की मदद


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के जमखनवां गांव में बालक लोधी से मारपीट के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मोहनलालगंज सपा सांसद आर.के चैधरी, बख्शी का तालाब विधानसभा पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, समाजवादी पार्टी लखनऊ जिलाअध्यक्ष जय सिंह जयंत, समाजवादी पार्टी युवा नेता यशवीर लोधी,समाजवादी पार्टी नेता पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं ने जमखनवां गांव में बालक लोधी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मारपीट की घटना पर नाराजगी जताई और सख्त कार्यवाहीं की मांग की है। इस दौरान युवा सपा नेता यशवीर लोधी ने 50.000 रूपए की चेक देकर पीड़ित बालक लोधी के परिवार की आर्थिक मदद की। इस दौरान यशवीर लोधी व सपा सांसद ने कहा कि लोधी समाज के नवजवान युवक पर हमला किया गया और अभी तक लखनऊ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसे यह प्रतीत होता है कि योगी सरकार में कैसी कानून व्यवस्था चल रही है, कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |