तिलोई: दलित महिला के सिर पर खंते से हमला, 4 पर केस दर्ज
April 06, 2026
तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ मारपीट और सिर पर खंते से वार करने का मामला सामने आया है। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशवापुर मजरे गड़ेहरी की निवासी राजकली पत्नी जगदीश प्रसाद चमार ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता राजकली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर मिट्टी बराबर कर रही थी। तभी गांव के सुंदर मौर्या, शिव बालक मौर्या (पुत्र बुधई मौर्या), तेजभान मौर्या (पुत्र शिव बालक) और आनंद मौर्या (पुत्र राम सुंदर) वहां आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए राजकली के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर पर खंते से वार कर दिया। इस दौरान राजकली के बेटे राजेंद्र, सुनील, बेटी और बहू बीच-बचाव करने आए। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुंदर मौर्या, शिव बालक मौर्या, तेजभान मौर्या और आनंद मौर्या के खिलाफ ैब्ध्ैज् एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
