Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से जनपद में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 42 सड़कें जल्द निर्माणाधीन! बरखेड़ा, सदर, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 37.36 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए जारी


पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद के सक्रिय प्रयासों के बाद पीलीभीत में 42 नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए कुल 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इन सड़कों की कुल लंबाई 37.36 किलोमीटर है। इनमें बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कें, सदर की 12, पूरनपुर की 10 और बीसलपुर की 5 सड़कें शामिल हैं। यह सड़क निर्माण ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक, क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के देव स्वरूप पटेल ने बताया कि मार्च माह में सांसद जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी और गन्ना सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दिलाई। इसके साथ ही कलीनगर और डगा में हरदोई नहर ब्रांच के बड़े पुलों के निर्माण की भी मंजूरी मिली है। देव स्वरूप पटेल ने यह भी बताया कि भगा मोहम्मद गंज नगरिया कॉलोनी के मध्य देवहा नदी के पुल और सड़क के लिए 1.25 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी मंत्री द्वारा दिलाई गई। उन्होंने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। सभी सड़क परियोजनाओं के जल्द निर्माण शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में सुधार होगा और गांव-गांव सड़कें पक्की होकर संपर्क स्थापित करेंगी। जो सड़कें अभी कार्य योजना में शेष हैं, उनके निर्माण के लिए भी सांसद जितिन प्रसाद ने आवश्यक पैरवी की है और जल्द ही उनकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |