Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस! 40 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 15 जिले के बदले गए डीएम


उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। इन सभी कुल 40 IAS सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों में गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती और आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |