Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! हीटस्ट्रोक के 39 मामले दर्ज


महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। 1 मार्च से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी हेल्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में हीटस्ट्रोक यानी लू के कुल 39 मामले सामने आए हैं, जबकि एक संदिग्ध मौत भी दर्ज की गई है। यहां बढ़ते Temperature और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान महाराष्ट्र भर के अस्पतालों में कुल 3 लाख 34 हजार 468 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। हालिया के दिनों में ही हीटस्ट्रोक के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, 108 मौतें कार्डियोवैस्कुलर यानी दिल से जुड़ी कारणों से दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे हीटस्ट्रोक के मामलों में इजाफा हो सकता है।

लातूर जिले में तेज गर्मी के कारण खेत से घर लौटने के बाद एक शख्स चक्कर खाकर गिर पड़ा। एरंडी गांव के 25 साल के युवक की मौत हो गई। चार दिन पहले गोंद्री गांव में 9 महीने के बच्चे की मौत हुई थी। इसी सप्ताह निलंगा तालुका के औराद शहाजी में एक किसान की भी मौत हुई थी। जिले में अब तक हीटस्ट्रोक से 3 लोगों की जान जा चुकी है।

औसा तालुका के एरंडी गांव निवासी 25 साल के महेश लिंबाजी इंगोले खेत से तेज धूप में घर लौटे थे। घर के आंगन में टंकी से पानी लेकर हाथ धोते समय उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। इलाज के लिए औसा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में हीटस्ट्रोक के केस में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे सावधानी रहें, ताकि इस भयानक गर्मी के असर से खुद को सुरक्षित रख पाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |