Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आज कितने बजे शुरू होगा आखिरी टी20 मुकाबला, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच


भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज फिर आमने सामने होने जा रही हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का अब पांचवां और आखिरी मुकाबला है। टीम इंडिया भले ही पहले तीन मैच हारकर सीरीज गवां चुकी हो, लेकिन चौथे मैच में उसने धमाकेदार वापसी की। अब उम्मीद की जा रही है कि आखिरी मैच में भी भारतीय टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी। आज का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा और ये मैच कहां होगा, ये जान लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि आपका मैच छूट जाए। साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी भी हम आपको देंगे।

टी20 महिला विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले तीन मैच हार गई थी। चौथे मैच में भारत ने वापसी की और साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और जब साउथ अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 171 रन ही बना सकी। अब आज आखिरी मैच है।

आज का मुकाबला शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी पांच बजे टॉस होगा। इस मैच में प्लेइंग इलेवन में किसी भी बड़े बदलाव की संभावन नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप ​बिल्कुल करीब है और अब आराम करने का कोई मतलब नहीं है। आज का मैच बेनोनी में खेला जाएगा। भारतीय टीम चाहेगी कि सीरीज का समापन जीत के साथ किया जाए, ताकि टी20 विश्व कप में भी टीम का मनोबल बढ़ा हुआ नजर आए।

आज का मुकाबला भी आज स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। इससे पहले के मैच भी आपने इसी चैनल पर देखें हैं। बस इतना ख्याल रखिएगा कि टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर मैच नहीं आएंगे, अभी तक जो जानकारी है, उसके अनुसार स्टार स्पोर्ट्स 3 पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं जियो हॉट स्टार पर तो कोई दिक्कत होने नहीं वाली। वहां पर आप अपने एप को अपडेट जरूर कर लीजिएगा।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायोन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एलिज़-मारी मार्क्स, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश, नादिन डी क्लर्क, अयांडा हलुबी, टेबोगो माचेके।

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |