Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जनगणना 2026 का आगाज! अब घर बैठे करें ‘स्वयं गणना’, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया प्रथम चरण का शुभारंभ


उत्तराखड । जिले में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित आगामी जनगणना की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनगणना अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं की आधारशिला तय करते हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (भ्वनेम स्पेजपदह ंदक भ्वनेपदह ब्मदेने) का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी मकानों का विस्तृत विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे योजनाओं का सटीक एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

इस बार जनगणना प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ‘स्वयं गणना’ की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत नागरिक ेम.बमदेने.हवअ.पद पोर्टल पर 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः वैकल्पिक है, जिससे तकनीक-सक्षम नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया संभव नहीं है, उनके लिए चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है। निर्धारित अवधि में सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर सभी आवश्यक जानकारियां एकत्रित करेंगे और गणना का कार्य पूर्ण करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |