Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: स्कूल चलो अभियान 2026-27 के तहत परीक्षा फल वितरण एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न! नव प्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया गया, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना


पीलीभीत। नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय चैकी मनसा सिंह में स्कूल चलो अभियान 2026-27 के अंतर्गत परीक्षा फल वितरण एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस दौरान नव प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगन देखने को मिली। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सहयोग करें।कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका मंजू सिंह, शिक्षा मित्र अंजली सक्सेना, ममता अवस्थी, लक्ष्मी कटियार एवं खड़क सिंह सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा विकास श्रीवास्तव, संदीप सिंह, मनोज मिश्रा, अमित कुमार शर्मा और कुलदीप कल्प ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीतेश राज ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण जैसी योजनाएं गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।

एसएमसी अध्यक्ष मो. हाशिम ने भी बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता भी उत्पन्न की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |