Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज! तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, खेल मनोरंजन गतिविधियों से बच्चों में दिखा उत्साह


पीलीभीत। गुरुवार को ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं में  शैक्षणिक सत्र 2026दृ27 का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। नए सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की चहल-पहल और ऊर्जा देखते ही बन रही थी।विद्यालय में विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  देवेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. आरिज अल्वी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रबंधक  देवेन्द्र सिंह छाबड़ा ने शिक्षा के व्यापक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

वहीं प्रधानाचार्या  पूजा छाबड़ा ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग और निरंतर परिश्रम के महत्व को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संगीत एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।नए सत्र के पहले दिन विद्यालय में लगभग सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे शिक्षकगण अत्यंत उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों के चेहरे पर नई ऊर्जा और कुछ नया सीखने की ललक स्पष्ट दिखाई दी।

नन्हे बच्चों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने ट्रैम्पोलिन और मिकी माउस कैसल पर खेलते हुए खूब आनंद लिया। साथ ही विद्यालय परिसर में कॉटन कैंडी (कॉटन फ्लॉस) का स्टॉल भी लगाया गया, जिसका सभी विद्यार्थियों ने भरपूर लुत्फ उठाया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता, खुशहाली और समृद्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं। नए सत्र का यह शुभारंभ विद्यालय परिवार के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश लेकर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |