Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: सीएम के आगमन से पहले तैयारियों की समीक्षा, 7 अप्रैल को 10 टाउनशिप का शिलान्यास


आगरा।  जयवीर सिंह के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनकी अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर-रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) में लगभग 5142 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली 10 टाउनशिप का शिलान्यास, भूमिपूजन व विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना मुआवजा दिए किसानों की भूमि पर कब्जा न लिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने और मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |