Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 12.48 लाख से अधिक मतदाता दर्ज


अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (ैप्त्) 2026 की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जनपद अमेठी में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी संजय चैहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभावार बूथवार निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में कुल 14,36,528 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया में 2,67,241 अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। ड्राफ्ट प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 11,69,287 थी। इसके बाद 83,173 नए मतदाताओं को जोड़ा गया, जबकि 4,340 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए तथा 13,802 प्रविष्टियों का शुद्धिकरण किया गया। अंतिम प्रकाशन के समय जनपद में कुल 12,48,120 मतदाता दर्ज किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या में तिलोई में 3,06,621, जगदीशपुर में 3,30,028, गौरीगंज में 3,06,077 तथा अमेठी विधानसभा में 3,05,394 मतदाता शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली सभी मतदेय स्थलों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, अमेठी में निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने नाम एवं विवरण की पुष्टि के लिए निर्वाचक नामावली का अवश्य निरीक्षण करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |