Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः डबल मुनाफे का लालच दे 1.15 करोड़ की ठगी


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पूरन नगर निवासी राजेन्द्र सिंह चैहान पुत्र स्व जगदीश सिंह चैहान ने बताया बीते वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात हिमांशु गिहार उर्फ आजाद से एक बैंक कर्मचारी के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि हिमांशु ने खुद को निवेश और एसआईपी का जानकार बताते हुए उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दे धीरे-धीरे विश्वास जीतकर अलग-अलग तारीखों में उससे लाखों रुपये एसआईपी, ट्रेडिंग और विभिन्न निवेश योजनाओं में लगवाए। शुरुआत में कुछ रकम वापस कर भरोसा मजबूत किया गया, जिसके बाद लगातार निवेश कराते हुए रकम बढ़ाई जाती रही और वर्ष 2021 से 2023 के बीच हिमांशु ने टेक-पे, एलाइंस ब्लू, विश्वास सिक्योरिटी, एसएमसी सिक्योरिटी जैसी कंपनियों के नाम पर भी निवेश कराया। बाद में घाटा होने का हवाला देकर आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी और आई फॉर्च्यून मशीन में पैसा लगाने के लिए उकसाया। वहीं पीड़ित का कहना था वर्ष 2023 से 2025 के बीच करीब 1,15,03,088 रुपये निवेश कराए गए। इसमें से लगभग 93.61 लाख रुपये आनन्दी इंटरप्राइजेज के नाम पर जमा कराए गए, जबकि बाकी रकम आरोपी और उसके परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। आरोपी ईमेल के जरिए पैसे मंगवाता और स्क्रीनशॉट भी खुद ही पीड़ित के ईमेल से भेजता था। यहां तक कि निवेश के दौरान वह पीड़ित का मोबाइल भी खुद इस्तेमाल करता था।हिमांशु गिहार ने पीड़ित को भरोसा दिलाया था कि नवंबर 2025 से मुनाफे के साथ पूरी रकम खाते में आ जाएगी, लेकिन तय समय पर कोई पैसा नहीं मिला। इसके बाद जब पीड़ित ने अपने बेटे से जांच कराई तो सामने आया कि फर्जी दस्तावेज बुकलेट तैयार कर पूरी रकम का गबन कर लिया गया है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |