Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने रचा कीर्तिमान, जिला टॉप-10 में बनाई जगह! अंजलि यादव और श्रेया कुमारी ने 559 अंक हासिल कर दसवां स्थान पाया, विद्यालय में उत्साह


बलिया। माध्यमिक शिक्षा के परिणाम में स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज गोविंदपुर -भरौली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की मेधावी छात्राएं अंजलि यादव और श्रेया कुमारी ने 559-559 अंक प्राप्त कर बलिया जिले की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है, वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

छात्राओं की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बीच दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि प्रतिभा परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।

श्रेया कुमारी, जो कुतुबपुर निवासी रमाशंकर राम की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वहीं अंजलि यादव ने भी जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्रबंधक पारस राय एवं प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश राय ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और विद्यालय आने वाले समय में भी उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाना न सिर्फ छात्राओं की मेहनत, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |