Sonebhadra: एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा।
March 23, 2026
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ कहुवानाला इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा।घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जब आरोपी युवक को हिरासत में लिया, तभी वहां मौजूद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस आरोपी को बचाकर ले जाने की कोशिश करती दिख रही है। फिलहाल, अनपरा थाना पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है और मामले की गहन पूछताछ व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
