सोनभद्र। विश्व हिंदू महासभा के बैनर तले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक, मुख्यमंत्री, योगी आदित्य नाथ की मंशा के अनुरूप वंदे मातरम् गीत की 151 वीं वर्षगांठ व 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 95 वीं शहादत दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई, एक प्रमुख चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग करती है। लोक संन्यासी योगी महाराज का मानना है कि, वंदे मातरम् केवल एक नारा ही नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके प्रति भारतीयों की श्रद्धा जग जाहिर है। वंदे मातरम् ने देश के भाग्य विधाला रणबांकुरों के मन में ऐसा रण रणक उत्पन्न किया कि, वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिये। वदे मातरम् के उद्घोष से आज भी देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा, देशभक्ति व समर्पण का भाव पैदा होता है। यदि कोई देसी-विदेशी शक्ति कभी भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का दुस्साहस करती है, तो वंदे मातरम् चौक से ही भारत माता की जय का ऐसा शंखनाद होगा कि, सात समुंदर पार भी शत्रु को कहीं ठिकाना नहीं मिलेगा। इसलिए भी हर जिले में वंदे मातरम् चौक जरूरी है। आप द्वारा धोषित चौक को विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई अपने जिले के शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत, भारत माता के चित्र, तथा वंदे मातरम् गीत की पट्टिका से सजाएगी।अतः आपसे आग्रह पूर्वक निवेदन है कि, शहर के एक व्यस्ततम चौक का नाम वंदे मातरम् घोषित किया जाय। इस मौके पर सुमन पटेल,सत्यप्रकाश पाण्डेय,चन्दन सोनी,किरण किन्नर,ममता सोनी ,संजू तिवारी, सर्वेश तिवारी,राधा किन्नर,राजेश वर्मा,पूजा किन्नर,अशोक गुज्जर,संदीप रानी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
!doctype>
