Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम भव्यता के साथ किया गया आयोजित! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ - मदन कौशिक


हरिद्वार। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम अयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।

जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने विगत चार वर्षों में कही ऐतिहासिक कार्य एवं  योजनाओं को धरातल पर उतरा है,जिसका लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को उपलब्ध हो रहा है।जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चार साल के कार्यकाल में सभी वर्ग के लिए कार्य किया है,जिसमें नौजवान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है इसके साथ ही महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाते हुए कई योजनाएं संचालित हो रही है तथा कई आमजन को लघु उद्योगों से जोड़ा गया है तथा बड़े उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया गया है।इस चार वर्षों में विकास के कई आयाम एवं उपलब्धियों को हासिल किया है।उन्होंने कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किए जाने के लिए कई घाटों का निर्माण कार्य के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है तरह कई महत्वपूर्ण पदो पर महिलाएं अपना प्रतिनिधित्व कर रही है ,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गया है,जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के द्वारा पर किया गया है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने मुख्य के नेतृत्व में चार वर्षों में किए गए कार्यों एव उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका संकल्प से सिद्धिरू विकसित उत्तराखंड बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष का विमोचन किया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया,जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को 5613000 धनराशि के चेक वितरित किए गए।लघु उद्योग में हथकरघा एवं हस्तशिल्प में जिला स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 14 लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा  बाल विकास विभाग द्वारा 40 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 दिव्यांगजनो को बैसाखी, झड़ी और व्हील चेयर वितरित किए गए। एनआरएलएम 6एवं रिप द्वारा 25 एसएचजी की  महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया गया था तथा उनके व्यवसाय को शुरू करने के लिए चार महिलाओ को 02 -02 लाख का मुद्रा लोन के चेक वितरित किए गए।इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंडर 16 में 05 बालक एवं 05 बालिकाओं तथा ओपन वर्ग में 05 बालक एवं 05 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए,जिसका कैबिनेट मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राज्यसरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के  अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए है,जिसके लिए उन्होंने सभी से इनका लाभ लेने को कहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों एवं आमजन मानस का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई तथा जिला सूचना कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश चैधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ,एसीएमओ डॉ अनिल कुमार वर्मा, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी ,जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, जनसमूह, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |