Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: जेई, ठीकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में हो रही भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की।

कुलडोमरी ग्राम पंचायत में पीडब्लूडी के द्वारा कराया जा रहा सड़क निर्माण कार्य डयनिया से रणहोर संपर्क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोनभद्र। सड़क निर्माण में हो रही भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीण भोला प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,बिहारी लाल गुप्ता,दिनार बैगा, अंकित कुमार,राजकुमारी, वीरमती देवी,अनारकली देवी ने आरोप लगाया कि अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर है जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीणों कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य एस इंटर प्राइजेज नामक फर्म द्वारा कराया जा रहा है,लेकिन काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। आरोप है कि बिना पुराने सड़क की सफाई किए ही जगह- जगह मिट्टी के ऊपर सीधे गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क पेंटिंग कर दी जा रही है,जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जब इस मामले की शिकायत संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) विष्णु प्रकाश यादव से की,तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और लगातार टालमटोल करते रहे। स्थानीय स्तर पर काम देख रहे राजू सिंह ने कहा जहाँ शिकायत करना हो कर दो पीडब्लूडी के अधिकारी हमारे मुट्ठी मे है। काम सही तरीके से हो रहा है। शिकायत से कुछ नहीं होगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं और शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। तीनो पीडब्लूडी में जेई से लेकर ठीकेदार तक भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |