Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: आखिर किसने डकारा 124 बच्चों का निवाला पोषाहार घोटाले पर खेमपुर में बवाल, कई घंटे तक चला हंगामा

हर गाँव का यही हाल बहुत लोगो को नही बट रहा है पोषाहार।

सोनभद्र। कोन ब्लॉक से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।खेमपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े 124 बच्चों का तीन महीने का पोषाहार कथित तौर पर हजम कर लिया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि नवंबर से जनवरी तक बच्चों को मिलने वाला पोषाहार नहीं दिया गया और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने मामले को दबाने की कोशिश की।आईजीआरएस पर की गई शिकायत को भी विभागीय स्तर पर खारिज कर दिया गया, जिससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा हुआ।
खेमपुर गांव में बच्चों के हक पर डाका डालने के आरोप ने पूरे इलाके में आक्रोश की आग भड़का दी है।ग्रामीणों का कहना है कि 124 बच्चों को तीन महीने से पोषाहार नहीं मिला, जबकि कागजों में वितरण दिखाया जा रहा है।आरोप है कि वितरण रजिस्टर में भी छेड़छाड़ की गई और पोषाहार को बाजार में बेचने तक की बात सामने आई है। मामले को लेकर 35 से ज्यादा ग्रामीण प्रधान सरफराज अली के साथ कोन ब्लॉक पहुंचे और बीडीओ जितेंद्र नाथ दूबे को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और नई कार्यकत्री की तैनाती की मांग की।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर सुपरवाइजर ने उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया, जिससे मामला और भड़क गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर गांव भेजी, लेकिन वहां भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।जैसे ही टीम गांव पहुंची, माहौल गर्म हो गया और करीब चार घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।अधिकारियों को हालात शांत होने का इंतजार करना पड़ा, तब जाकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित की गई। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।लेकिन बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के हक का पोषाहार आखिर किसकी जेब में समा गया और जिम्मेदारों पर कब होगी सख्त कार्रवाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |