कोन/ सोनभद्र - जनपद के नव सृजित विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन हर्रा कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी साबित हो रहा है ।गौरतलब है कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हुआ महज खानापूर्ति किया गया है। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन किया किन्तु कोई सफलता नहीं मिली। बतातें चलें कि कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लि. के द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क किनारे किनारे पाईप ढकने और नल कनेक्शन मरम्मत करने का कार्य शुरु तो किया गया था किन्तु पूरा नहीं हो सका । शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि डीआईपाईप लाइन, एचडीपी, एमडीपीई पाईप लाईन की गहराई और कार्य की गुणवत्ता जो जगह जगह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन वर्षो से नलों से एक बूंद पानी नहीं आया जबकि फ़्लोरोसिस प्रभावित कचनरवा , कुड़वा क्षेत्र में हर घर नल योजना लोगों के लिए वरदान की जगह अभिशाप साबित हो रहा है। बतातें चलें कि कचनरवा के टोला असनाबांध लिंक रोड वार्ड नंबर 3 में विगत वर्षो से ऊपर हो गया है किन्तु आज तक जलापूर्ति नहीं हो पायी और न ही समस्या का निस्तारण हुआ। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने सी एम हेल्प लाइन पर भी शिकायत किया किन्तु संबंधित विभाग द्वारा महीनों बाद बिना कार्य पूरा किये ही अपनी जाँच आख्या लगा दी गई जो अब मुख्यमंत्री पोर्टल मजाक बन कर रह गया है। जबकि पानी के लिए लोग समय समय पर कई बार ग्रामीण प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी विभाग व संस्था के कान तक जूं तक नहीं रेंगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग वर्षों से फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है जो गरीब आदिवासियो के लिए बहुत ही पीड़ादायक है यहाँ तक कि लोगों के घरों तक नल कनेक्शन तक नहीं है । जिसके क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव व जवाहिर उरांव का आरोप है कि क्षेत्र में आज भी लोग लोग नदी नाले , चुहाड़ का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं । जिससे लोग आय दिन फ्लोरोसिस की चपेट में आने से काल के मुँह में समा जा रहे हैं जो लोगों के लिए अभिशाप से कम नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे भ्रष्ट संस्था को तत्काल ब्लैक लिस्टेड की जाये ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो और ग्रामीणों को नियमित पेय जलापूर्ति हो सके।बतादें कि अभी तक बहुतायत में लोगों के घरों में नल कनेक्शन तक नहीं है और शिकायत करने पर भी उसका नतीजा जस का तस मिलता है।इसी तरह कोन क्षेत्र के चांची खुर्द, नकतवार , मिश्री , खरौंधी , रोरवा, किशुनपुरवा, ललकीदामर, कचनरवा, असनाबांध ,बड़ाप, रोहिनवादामर् , नरोईयादामर, मधुरी ,बागेसोती , सिंगा , कुड़वा के धौरवादामर्, शिवाखाडी , डीलवाहा, गोबरदाहा , पीपरखाड़, बिछमरवा, धंगरडिहा ,कचनरवा मुख्य बाजार, असनाबांध वार्ड -3, बड़ाप , बागेसोती, सिंगा, डुबवा , धौरवादामर , सेमरवादामर , गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी , धीचोरवा, , बिछमरवा , केवाल , डोमा, मिश्री, बहुआरा , सहित कई गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण डब्लूटीपी से सटा गाँव बड़ाप है जहाँ आज तक पूरा कनेक्शन नहीं हुआ वहीं असना बांध वार्ड -3 में वर्षो से जलापूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल का आरोप है विभाग के ढुलमूल रवैया के चलते जल जीवन मिशन के करोड़ों रुपये की लागत से बना टंकी सिर्फ शो पीस बनकर रह गया और निर्माण कार्य में मानक के अनदेखी करते हुए धन का बंदरबाँट किया गया है। जिसके क्रम में सोमवार को समाजसेवी सोमारु यादव की अगुुवाई में कुड़वा में ग्रामीणों ने जल निगम व संबंधित संस्था के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग किया है। इस सम्बंध में जल निगम अधिकारी अरुण कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि खनन होने के वजह से सिप्ट हो गई थी खुदाई कर रहे है जल्द चालू हो जाएगा।
!doctype>
