Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में ब्लड बैंक का उद्घाटन घोरावल विधायक ने किया।

मरीजों को नही भटकना पड़ेगा ब्लड के लिए पंचशील हॉस्पिटल लाया ब्लड बैंक।

सोनभद्र। पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल परिसर में रविवार को घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपना रक्त दान किया। विधायक ने बताया कि अब ब्लड बैंक पूर्ण रूप से क्रियान्वयित हो जाने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। मरीजों को अस्पताल परिसर में आसानी से ब्लड मिल सकता है। जिले से नेशनल हाईवे गुजरता है। ऐसे में आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिससे दुर्घटना में घायल मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होती है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए पंचशील अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक खोला गया है। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजनी कुमार सिंह ने कहा अस्पताल का उद्देश्य है कि आपातकालीन परिस्थितियों, जटिल सर्जरी और गंभीर रोगियों के उपचार में रक्त की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा अनुपमा मौर्या ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उद्घाटन के बाद अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर संस्था वरिष्ठ समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, डा दीप नरायण, डा शुभम सिंह, डायरेक्टर पवित मौर्या डॉ सुनील सिंह, डॉ ऊमाकान्त मौर्या, हानीफ, विनोद दूबे, शक्ति पाल, राहुल विश्वकर्मा, कमलेश कुमार यादव, शशि कांत यादव, विनोद सिंह कुशवाहा, प्रेम प्रकाश गुप्ता इत्यादि ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान में योगदान दिया। अस्पताल प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनस्वास्थ्य अभियानों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |