पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज सोमवार को अमरिया क्षेत्र के कई गावांे का दौरा किया। इस दौरान राज्य मंत्री श्री गंगवार ने भरापचपेड़ा में गत दिनों फैक्ट्री में काम करते समय मिट्टी की ढेर गिरने से उसके नीचे दबकर मृत हुए बब्लू के परिजनों से भेट की और उसकी पत्नी को 12 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने इस मौके पर यूपी सीडा के अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को कोई सहायता प्रदान न किये जाने पर नारजगी जाहिर की और परिवार को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री गंगवार ने इस मौके पर मौजूद एएसपी नताशा गोयल को निर्देश दिये कि किसी भी कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जानी चाहिये और विना हेलमेट किसी भी कर्मचारी को काम पर नहीं जाने दिया जाय। उन्होने कहा कि इसकी यदा कदा चेकिंग की जानी चाहिये।
इसके बाद राज्य मंत्री श्री गंगवार करगैना पीरा में अर्जुन के घर पर पहुंचे जहां उसके चाचा की हुई मृत्यु पर परिजनों से मिलकर शो संवेदना व्यक्त की। इसके अलावां क्षेत्र के कई अन्य परिवारों से भेट की और उनका कुशल क्षेम जाना। इससे पूर्व राज्य मंत्री श्री गंगवार करगैना पीरा निवासी अर्जुन को घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती होने पर उसको देखने पहुंचे और डाक्टरों से उनके चिकित्सा के बारे में जानकारी ली और समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
