Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: तेल हल्दी रश्म होने के बाद बड़ी चूक,शादी से वंचित रह गई 8 कन्याएं क्या था पूरा मामला पढ़े?

आखिर कार बीडीओ ने क्यो नही दिया लिस्ट क्या थी समस्या।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गरीब लड़कियों की शादी कराने हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुरुआत किया गया था।जिससे कि गरीब कन्याओं का हाथ पीला हो सके ,लेकिन सोनभद्र के अंदर इस योजना में बड़ी चूक देखने को मिली आपको बताते चले को जिन कन्याओं का हल्दी आदि रस्म पूरा हो गया था और सोनभद्र मुख्यालय स्थिति डायट परिसर में आज 23 मार्च को शादी के लिए पहुंची तो अधिकारियों द्वारा यह कह कर मना कर दिया गया कि आप लोगों का लिस्ट में नाम नहीं है।यह शब्द सुनकर पूरा परिवार रिश्तेदार हक्का बक्का रह गए।इसके बाद मामले का संज्ञान लेकर ग्राम प्रधान उद्यम यादव द्वारा पीड़ितों को लेकर जिलाधिकारी दरबार पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।वही जिलाधिकारी दरबार पहुंचकर ग्राम प्रधान उद्यम यादव ने बताया कि दो महीने पूर्व पूरा शादी का सत्यापन करा लिया गया था और रिश्तेदाओं में कार्ड वितरण हो गया हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हल्दी आदि रस्में पूरी कर ली गई जब आज डायट परिसर पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा यह कह कर भगा दिया गया कि लिस्ट में नाम नहीं है।वही प्रधान  ने बताया कि जिन लड़कियों की शादी नही हुई उनके बारे में जो समाज में चर्चा होगी वह बर्दाश्त नहीं कर पाएगीं। एक तरफ सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर तमाम अभियान चलाया जा रहा है वही हल्दी लगे के बाद लड़कियों का इस प्रकार का अपमान यह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है ग्राम प्रधान उधम यादव ने जिला अधिकारी से इस पूरे मामले का जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।उधर 
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बीडीओ ने हमे कोई लिस्ट नही दिए है जिससे हम आज शादी नही करा पाऊँगा अगले डेट में शादी का डेट आएगा उसमें कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |