Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

2 घंटे 26 मिनट की इस ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया! तोड़े सारे कमाई के रिकॉर्ड


कंगना रनौत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. 'क्वीन' भी उनमे से एक है. साल 2014 में आई इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी शानदार रिव्यू मिला का और ये बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई थी. 'क्वीन' ने कंगना रनौत के करियर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया था और उन्हें ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर इस्टैब्लिश किया था जो अपने कंधों पर पूरी फिल्म संभाल सकती हैं. इतना ही नहीं मामूली बजट में बनी ये फिल्म मेकर्स के लिए तगड़े मुनाफे का सौदा साबित हुई थी.

'क्वीन' का निर्देशन विकास बहल ने किया था और इसमें कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं इस फ़िल्म में राजकुमार राव और लीज़ा हेडन भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था. 2 घंटे 26 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था.

'क्वीन' की शुरुआत धीमी हुई थी और इसने 1.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. हालांकि फिर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने धुआंधार कमाई की. बता दें कि बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक 'क्वीन' ने पहले हफ्ते में 18.80 करोड़ कमाए थे तो वही दूसरे हफ्ते में इसने 39 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था.

तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 50.55 करोड़ रही. इसी के साथ क्वीन का भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 61 करोड़ रुपये रहा था. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 84.72 करोड़ रहा. जिसमें से इसने ओवरसीज से 10.32 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ क्वीन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.05 करोड़ रुपये रहा.

कंगना रनौत की 'क्वीन' ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. फिल्म ने 20 करोड़ की लागत के मुकाबले वर्ल्डवाइड 95.04 करोड़ कमाकर 375 फीसदी मुनाफा कमाया था.

विकास बहल की फ़िल्म 'क्वीन' में, कंगना रनौत ने रानी का किरदार निभाया है. रानी एक ऐसी युवती है जो अपने मंगेतर द्वारा शादी तोड़ दिए जाने के बाद यूरोप में अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है. यह फ़िल्म रानी की अपनी पहचान खोजने और खुद को मजबूत बनाने की जर्नी को दिखाती है. फ़िल्म की कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे रानी पेरिस में अकेले घूमते हुए और रास्ते में नए दोस्त बना लेती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |