Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार भाजपा जनप्रतिनिधि मौन, घरेलू सिलेंडर का दाम 60, रूपये बढ़ा जबाब दे सरकार। प्रमोद

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा, हो रहे सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार को आड़े हाथो लिया सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो अच्छे दिन का वादा जनता से किया था लेकिन जिस तरीके से जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए दौड़ती नजर आ रही है इससे साफ़ जाहिर है कि जनता के अच्छे दिन नहीं है, अच्छे दिन सिर्फ पूंजीपतियों का है आज महिलाएं परेशान हैं, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के जन प्रतिनिधि, चाहे मंत्री, या विधायक गण सभी लोग जनता की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित, कही नजर नहीं आ रहे हैं, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि आज लगातार मंहगाई बेरोज़गारी शिक्षा बढ़ती जा रही है, जबकि यह सरकार पढ़े लिखे युवाओं से कहती है कि पकौड़ा बेचों, नाले से गैस पैदा करो, यह सरकार लगातार मंहगाई लादने का काम कर रही है, सपा के जिला सचिव आनंद पटेल ने कहा कि आज इस सरकार सबसे ज्यादा महिलाएं दुखी हैं, किसान नौजवान व्यापार सभी लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं, कार्यक्रम का संचालन, अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया, प्रदर्शन में मुख्य रूप से, सुरेश अग्रहरी, रवी भारती अरविंद सरोज मुन्ना सिंह, संदीप पटेल, मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |