Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सो० उ०प्र उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न।

सोनभद्र। नगर स्थित पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित अजय शेखर ,वर्तमान विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर  पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग- गुलाल  लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एक दूजे से गले मिलकर अभिवादन करने के साथ ही फागुनी रंग की बयार में मदमस्त भाव से गीत -संगीत के बीच गोते लगाते रहे लोग होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर थिरकता नजर आया पूरा समूह।इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में पदाधिकारीयों को साधुवाद देते हुए कहा कि कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारीयों के कारण ही हमारा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्होंने पदाधिकारीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व से हमें नई ऊर्जा, नई दिशा और आगे बढ़ने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बसंत आ गया है इसमें उमंग है, रंग है ,स्वर है, सुगंध है, रंग फूलों में है, स्वर कोयल की कुंजन में है, और सुगंध आम्र की मंजरी व पेड़ पौधों की डालियों पर इठलाते खिलखिलाते पुष्प विखेर रहे हैं इन सबको अपने साथ लेकर बसंत ने अपनी छवि-छटा बिखेरी है, बहार व बयार बहाई है। उन्होंने मध्य पूर्व एवं पश्चिमी देशों के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि बसंत की इसी मादकता के साथ रुदन एवं क्रंदन का भी एहसास होने लगा है धरती में धुआं छाया है, गगन में कुहासा है, और मानव मन उदास है, संभवत इसीलिए क्योंकि अंततः प्रकृति की ऊर्जा अभी भी कहीं अवरुद्ध है अभी तक वहां बसंत का आगमन नहीं हो सका है बलिदान की उमंग, तप के चटक रंग विवेक के स्वर व वैराग्य की सुगंध नहीं प्रसारित हो सकी है जब तक ऐसा ना हो पाएगा वसंत पूर्ण ना होगा एक अधूरापन एक अपूर्णता समूचे वातावरण को विषाक्त व विषाद ग्रस्त बनाए रखेगी। व्यापारी इसी कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक आधार पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। मंच के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि अगर भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों में एकता एवं भाईचारे की भावना को जागृत करना होगा ताकि आपस में किसी भी तरह की ईर्ष्या की भावना खत्म हो उन्होंने कहा कि व्यापारी हित में सभी को मिलकर काम करना होगा तभी इस देश का व्यापारी मजबूत हो सकेगा उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग  के प्रतीक हैं। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित अतिथियों व्यापारी साथियों, पदाधिकारीयों तथा पत्रकार बंधुओ की गरिमामय  उपस्थित ने इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, जसकीरत सिंह, यशराज सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल ,दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, अभिषेक सोनी, पंकज कनोडिया, विनोद कनोडिया, नवीन अग्रवाल, जसपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केसरी, प्रति केसरी, दिलकरन सिंह, सुनील सरोज, कृष्णा सोनी, अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अंकित सिंघल ,रामजी मोदनवाल, मंटू केसरी ,गुरप्रीत सिंह सोखी, भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया, सुमन केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |