मुरादाबाद। महानगर मुरादाबाद मे अपनी स्वच्छ एंव कुशल कार्यशैली के दम पर अपनी अलग पहचान कायम रखने वाले आल इंडिया सिख स्डूटेंड फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष (वरिष्ठ समाजसेवी) सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ को स्वदेशी विचार धारा को बढ़ावा देने वाले संगठन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मुरादाबाद महानगर संयोजक पद से नवाजा गया है, उनकी इस नवनियुक्ति के बाद शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों समेत शहर मे बेहद खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है , जिसके बाद श्री दुआ ने सभी का आभार जताया है।
बता दें कि मुरादाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी आल इंडिया सिख स्डूटेंड फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दुआ को स्वदेशी जागरण मंच का महानगर संयोजक घोषित किया गया है, मिली जानकारी के बाद से ही उनके समर्थकों मे खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, निरंतर उनके समर्थक कार्यालय पंहुचने के साथ-साथ फोन के माध्यम से भी उनको बधाई दे रहें है।
वरिष्ठ समाजसेवी के रूप मे जाने व पहचाने जाते है श्री दुआ, उनके व्यवहार का हर व्यक्ति कायल
स्वदेशी जागरण मंच के नवनियुक्त महानगर संयोजक बने गुरप्रीत सिंह दुआ ने विधान केसरी संवाददाता से वार्ता के दौरान कहा कि स्वदेशी जागरण मंच राष्टकृीय स्वंयसेवक संघ से प्रेरित एक प्रमुख आर्थिक-वैचारिक संगठन है जिसका उद्देश्य भारत मे स्वदेशी उद्योगों, स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना है, जिसे जन-जन तक पंहुचाना मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा तथा मैं सगंठन के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुरादाबाद मे स्वदेशी संदेश को व्यापक स्तर पर कर्तव्यबद्ध रूप से जिम्मेदारी निभाने का कार्य करूंगा, श्री दुआ ने कहा कि मुझे मुरादाबाद महानगर के संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गयी है, मैं सर्वप्रथम संगठन के राष्टकृीय सहसंयोजक आदरणीय राजीव जी का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरूंगा।

