सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है।
1- जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2- हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3-विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4-बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
फरार अभियुक्त ,राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात)
इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया। वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है। विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
