Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः भारत विकास परिषद विक्रमादित्य द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, राजकुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी सम्मानित


आगरा। भारत विकास परिषद विक्रमादित्य शाखा द्वारा गुरुवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस, आगरा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर  राजकुमार गुप्ता जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में शाखा संरक्षक हरिनारायण चतुर्वेदी, शाखा अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं शाखा सचिव ऋषि खंडेलवाल ने श्री गुप्ता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर आगरा के व्यापारिक जगत से जुड़े प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा के अध्यक्ष मनोज बंसल, उपाध्यक्ष  अंबा प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष  विनय मित्तल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीसी अशोक चैबे, चंद्रवीर सिंह फौजदार, नरेंद्र गुप्ता, अखिलेश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीना लवानिया उपस्थित रहीं। उनके साथ डीबी शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मनीष गुप्ता, एच. भगेल एवं सुमित आहूजा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना एवं व्यापार जगत को मजबूत एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |