लखनऊ: अकड़रिया कलां गांव में गोमती नदी में मछलियों की मौत का मामला,मंत्री संजय निषाद ने किया निरीक्षण
March 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकड़रिया कलां ग्राम पंचायत के मजरा हीरापुरवा गांव के पास गांव के निवासी रूपन कश्यप के नाम तालाब का पट्टा है। सोमवार को गांव के बाहर गोमती नदी के आसपास अधिक संख्या में मृत मछलियां मिलीं, आशंका जताई जा रही है तालाब की मरी हुई सारी मछलियों को गोमती नदी में फेंक दीया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गोमती नदी तट के किनारे जिस जगह मछली डाली गई वहां का निरीक्षण किया और मछली पालक से मुलाकात कर मछली पालन के बारे में जानकारी की। दौरान संजय निषाद ने कहा कि सरकार मछली पालन के लिए तमाम योजना चल रही है, रूपन कश्यप ने कहा कि मुझे किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर मंत्री ने नाराज होते हुए एसडीएम को फटकार लगाई और मस्त्यत विभाग की टीम को सभी योजनाओं जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वही मंत्री संजय निषाद मौके पर पहुंचकर गोमती नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम बीकेटी, एडीएम लखनऊ, समेत तमाम अधिकारियों का जमावाड़ा लग गया। वहीं गोमती नदी में प्रदूषण के आरोपों पर मंत्री ने साधी चुप्पी,नदी किनारे मछलियों को कुत्ते खाते दिखे, क्षेत्र में नदी में बड़ी संख्या में मछलियों के अचानक मरने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही संबंधित विभागों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में मंत्री समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर एसडीएम बीकेटी एडीएम और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती नजर आईं। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना पानी में बढ़ते प्रदूषण का परिणाम हो सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है। मंत्री संजय निषाद बीकेटी तहसील के अंतर्गत मकसद विभाग में सभी को योजनाओं के बारे में बताने उनका लाभ पहुंचाने के लिए कहा गया। ग्राम प्रधान अकड़िया कल से भी कहा गया कि आप योजनाओं को ग्राम पंचायत सचिवालय कार्यालय पर ग्रामीणों को बात कर योजना का ग्रामीणों को लाभ दिलवाएं। इस दौरान एटीएम लखनऊ एसडीएम बीकेटी एसीपी बीकेटी इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक शोभरान सिंह सहित तमाम आलाधिकारी मौजूदरहे।
