Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ।! सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी - दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों को जन भागीदारी से ही सुनिश्चित किया जा सकता है यह हमारी जिम्मेदारी है हम अपने व्यवहार से देश को सुरक्षित बनाएं। सभी नागरिकों से अपील किया कि वह नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बने। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दुर्घटनाओं में 50ः की कमी लाई जाए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत के आंकड़े प्रतिवर्ष लगभग 23 से 24 000 के करीब है जो की कोरोना महामारी से भी ज्यादा है।

परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए स्काउट गाइड्स को आधारभूत नियमों संकल्पनाओं और दुर्घटनाओं में त्वरित प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इन प्रशिक्षकों के माध्यम से जनपदों में स्कूल स्तर से गठित स्काउट गाइड इकाइयों तक विस्तारित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी संजय तिवारी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी पी के सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडे, मोटरयान निरीक्षक विष्णु कुमार, मोटरयान निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव  एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |