Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: इंडेन गैस ऐजेंसी पहुंचे एडीएम उपाध्याय, सुशील गाबा और तनेजा, अवैध डिलीवरी प्रकरण में एफआईआर के निर्देश, होम डिलीवरी से मिलेंगें सिलेंडर


रूद्रपुर।  रूद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस ऐजेंसी में दर्जनों उपभोक्ताओं के बुक सिलेंडरों की फर्जी डिलीवरी मामले का एडीएम पंकज उपाध्याय नें संज्ञान लिया है। फर्जी सिलेंडर डिलीवरी को लेकर मुखर हुये संघर्षशील नेता सुशील गाबा एवं जगदीश तनेजा सहित अनेकों उपभोक्ताओं नें आज इंडेन गैंस ऐजेंसी पहुंचे एडीएम उपाध्याय को पूरे मामले की जानकारी दी।

इसपर एडीएम द्वारा गैस ऐंजेंसी प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी लेते हुये कागजात खंगाले।

नाराज उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुये एडीएम पंकज उपाध्याय नें कहा कि उपभोक्ताओं के सिलेंडरों की अन्यत्र डिलीवरी मामलें में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। ऐसे मामलों में अन्य लोगो की भांति ही उपभोक्ता को सिलेंडर मिलना सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक 

उपभोक्ता को उनके घरों पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जायेगी। गैस ऐजेंसी पर सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं की जायेगी।

संघर्षशील समाजसेवी सुशील गाबा नें इसे आम उपभोक्ताओं को राहत देनें वाला कदम करार दिया। श्री गाबा ने कहा कि कम से कम रोजाना 1500 सिलेंडरों की आवक होनें से 3 दिनों में ही बैकलाग खत्म हो जायेगा और आम जनता को राहत मिल सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |