जगदीशपुर: गैस एजेंसी पर भ्रष्टचार का बोलबाला, निराश लौट रहे उपभोक्ता
March 23, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां एक तरफ गैस एजेंसियों पर व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने के लिए आला अफसरों को आए दिन नसीहत देती रहती है तो वहीं केंद्र पर एजेंसी मालिक की मनमानी के चलते भ्रष्टाचार का बोबाला कायम है । विकास खंड के अंतर्गत जाफरगंज स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ता भोर समय से ही लाइनों में खडे होकर इंतजार करते रहते हैं भीड जमा हो जाने पर कर्मचारी अंदर से गेट बंद कर लेते हैं यहाँ तक कि भीड़ मे महिलाए भी इंतजारी मे खडी रहती हैं बार बार आवाज देने के बाद भी स्टाफकर्मी गेट बंद कर चुपचाप अंदर बैठे रहते हैं दिन भर लाइन लगाने के बाद कुछ लोगो को सिलेंडर नसीब होता है तो कुछ को बाद मे आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है सूत्रों की माने तो बमुश्किल जिन्हे सिलेंडर मिलता भी है तो उसकी तौल नाप नहीं की जाती जिसमे गैस कम रहती है वहीँ उपभोक्ताओ को सिलेंडर लेने के लिए लाले पड रहे हैं तो होटल ढाबा चाय विक्रेताओं को अंधेरे मे मनमानी कीमत लेकर सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि जांच करने के उपरांत सही पाए जाने पर एजेंसी मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
