Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: थाना प्रभारी की सूझबूझ से शांतिपूर्ण त्योहार हुआ सम्पन्न


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के तिलोई क्षेत्र अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह की कार्यशैली की लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं। जायस जैसे  संवेदनशील इलाकों में भी बडे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अनुभव को पूरी तरह दर्शाता है। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह अपने सरल और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वे छोटी से छोटी समस्या को भी बड़े ही प्यार और समझदारी से निपटा देते हैं। जिससे विवाद बढ़ने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। 

जनता के लिये न्यायप्रिय अपराधियों के लिये काल अपराध पर अकुंश लगाने मे सफल रही जायस पुलिस जनता मे हो रही जमकर सराहना

स्थानीय लोगों के अनुसार,उनकी यही सक्रियता और जनता से बेहतर संवाद के चलते जायस थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आपसी भाईचारा भी बढ़ा है। कोतवाली प्रभारी के अहम नेत्तृत्व मे त्योहारों के दौरान जायस पुलिस टीम मे आकाश सिंह सचिन,राहुल कुमार,वीर सिह, विपिन चैधरी आदि लोगो की विशेष सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था  बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने की कस्बा वासियो मे सराहना हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |