अमेठीः आरआरएसआईएमटी में हुआ एक्सपर्ट टॉक का आयोजन! एआई का प्रयोग सहायता व सुधार के लिए करना चाहिए- डॉ अमीता सिंह
March 23, 2026
अमेठी। जिले के मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में सोमवार को श्स्मार्ट मशीन्स, स्मार्टर ह्यूमंसरू अंडरस्टैंडिंग एआई टुगेदरश् विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिंगापुर के इन्वेस्टमेंट बैंकर कनिष्क त्रिपाठी शामिल हुए। एक्सपर्ट टॉक में मुख्य वक्ता कनिष्क त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दौर एआई का है और भविष्य में एआई का उपयोग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि एआई एक आधुनिक तकनीक है, जिसका प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में सहायक के रूप में किया जा रहा है। यह पैटर्न का अध्ययन करके सही अनुमान लगाने और निर्णय लेने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछली तकनीकी क्रांति कंप्यूटर की थी, उसी प्रकार वर्तमान समय की सबसे बड़ी क्रांति एआई की है। कार्यक्रम के दौरान आरआरएसआईएमटी की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एआई का उपयोग करते समय मौलिक विचारों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को केवल एआई से कॉपी करने के बजाय स्वयं समझकर लिखना अधिक महत्वपूर्ण है। एआई का प्रयोग सहायता और सुधार के लिए किया जाना चाहिए। संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्या फाइनेंस से गिरीश त्रिपाठी, संस्थान के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद।
