लखनऊ: तनाव के चलते युवती ने लगाई फांसी
March 16, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रविवार शाम एक युवती ने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। भाई ने बहन को फंदे से लटका देख परिजनों के साथ बहन को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा नगर के न्यू सरदारी खेड़ा में रहने वाली भूमिराज (25) पुत्री रामलखन रविवार को अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा बना लटक गई। शाम करीब 5 बजे छोटे भाई राहुल ने बहन को फंदे से लटका देख तो चीख पुकार मचाने लगा आनन फानन में परिजन पुत्री को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को मृतक युवती को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच बहन दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी।परिजन के अनुसार मृतका कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी।
.jpg)