लखनऊ: फोन हैक कर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 41,180 रुपये, मुकदमा दर्ज
March 16, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति का जालसाजों ने मोबाइल फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड खाते से तीन बार मे 41180 रूपये पार कर दिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के आशुतोष नगर निवासी विनोद कुमार राय के मुताबिक बीते 16 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर से जुड़े क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के कई अनधिकृत लेन-देन कर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 41,180 रुपये निकाल लिए गए। वही पीडित का कहना था उन्होंने किसी को भी अपना ओटीपी या कार्ड की जानकारी साझा नहीं की। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक की ग्राहक सेवा से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)