Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः परिवार परामर्श केंद्र ने परिवारों को टूटने से बचाया


कन्नौज। जनपद मे परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन मे निरंतर कार्यरत है। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से परिवारिक विवादों को सुलझाकर पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है के क्रम मे दिनांक 18.03.2026 को परिवार परामर्श केंद्र टीम द्वारा परिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझते हुए आपसी संवाद और समन्वय स्थापित कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। मध्यस्थता प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मनमुटाव को सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सुलझाया गया जिसके फलस्वरूप  परिवारों को टूटने से बचाया गया। पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) का उद्देश्य न केवल विवादों का समाधान करना है बल्कि रिश्तों मे पुनः विश्वास और सामंजस्य स्थापित करना भी है। इस केंद्र की सार्थक पहल के चलते अब तक कई परिवारों को पुनः एकजुट किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |