कन्नौजः टीईटी के विरोध मे महासंघ ने आयोजित की बैठक! राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को ईमेल करके लिखे पोस्ट कार्ड
March 24, 2026
गुरसहायगंज /कन्नौज। वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध मे गठित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ब्लॉक इकाई तालग्राम के तत्वावधान मे ब्लॉक अध्यक्ष जियाउल हसन के निज निवास किदवई नगर गुरसहायगंज मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक इकाई तालग्राम का विस्तार करते अनुज तोमर को ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं जितेंद्र राजपूत को प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर महासंघ के जिला संयोजक सुशील कुमार यादव ने कहा कि महासंघ के द्वारा टीईटी की अनिवार्यता का विरोध स्कूल से लेकर के सदन तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ब्लॉक संयोजक जलालाबाद जावेद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि महासंघ मे शामिल सभी संगठन टीईटी के मुद्दे को लेकर के एक मत है। इसके लिए शिक्षक हित में निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। ब्लॉक संयोजक तालग्राम जियाउल हसन ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को लागू करना सेवा शर्तों के विरुद्ध है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी अबधनारायण ने कहा कि टीईटी तत्कालीन विभागीय नियमावली के खिलाफ है। जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। ब्लॉक सहसंयोजक विकास कुमार यादव ने कहा कि महासंघ का गठन टीईटी के विरोध मे किया गया। शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उक्त बैठक मे टीईटी की अनिवार्यता का एक स्वर मे विरोध करते हुए महासंघ के द्वारा चरणबद्ध घोषित आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आदि को संबोधित पोस्टकार्डों एवं ईमेल आदि को लिखकर के टीईटी की अनिवार्यता संबंधित आदेश को वापस कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन ऋषि अगिनहोत्री अवरार अहमद व मोहम्मद वसीम खान धर्मेंद्र कुमार अरविंद कुमार सुशील कुमार जुबैर अहमद शमशाद खान शान अहमद संदीप यादव सागर अगिनहोत्री शकील अहमद निजाम खान रतन बाबू धनंजय कुमार यादव सहित कई दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
