Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नव वर्ष पर हवन पूजन और शैक्षिक सत्र का शुभारंभ! मनाया गया नव वर्ष


 बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय नव वर्ष के आगमन के अवसर पर बृहस्पतिवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्मित बालाजी पब्लिक स्कूल के शैक्षिक सत्र का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक राधा अग्रवाल, धनंजय सिंह, अवधेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य अर्चना चैहान और बालाजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एसआरएम इंटर कॉलेज में नव वर्ष मनाया। इस कार्यक्रम में बौद्धिक जिला प्रचारक अशोक कुमार ने संबोधन दिया। साथ ही सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, जिला संघ चालक रामवीर, सह जिला कार्यवाह राजेश, नगर संघ चालक तिलक राम, नगर संपर्क प्रमुख सुशील कुमार, नगर कार्यवाह एकांक चंद्र, नगर प्रचारक सर्वेश, सह नगर कार्यवाह प्रशांत मिश्रा, शशि सौरभ उपस्थित रहे। गायत्री शक्तिपीठ में प्रबंधक सत्यपाल यादव की मौजूदगी में भी नववर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |