बीसलपुर। बढ़ैरा स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू नवसंवत्सर पर बृहस्पतिवार को देव यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान भुजेन्दर आर्य उपस्थित रहे, जबकि यज्ञ के प्रमुख पंडित ब्रह्मा रामप्रताप आर्य थे।
उन्होंने कहा कि नववर्ष पर यज्ञ जैसे शुभ कर्म करते हुए हमें एक-दूसरे से घृणा जैसे विचारों को छोड़कर विश्व कल्याणार्थ नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यज्ञ में गौरव आर्य ने यजुर्वेद के 36वें अध्याय से आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ष्स यज्ञेश वनवद् देव मर्तान्।ष् अर्थात, प्रभु यज्ञकर्ता मनुष्य को देव बनाकर शक्तियुक्त कर देता है, इसलिए हमें ईश्वर के समीप रहना चाहिए। कार्यक्रम में आर्य वीर दल अध्यक्ष नरेश आर्य ने भजन प्रस्तुत कर प्रभु के गुणों का गायन किया। इसके अलावा मुरारीलाल आर्य, सुरेश आर्य, श्रीराम, लालाराम, ललित, ऋषिकांत, धीरज सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
