Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, व्यापारियों को एकजुटता का संदेश! मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने दिलाई शपथ, प्रतिभाओं व वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल,  द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य, भारत सरकार ने व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पीलीभीत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन की शक्ति का परिचय दिया है, जो सराहनीय है।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। पीलीभीत प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत सुश्री प्रियंका यादव (आईआरएस) को सम्मानित किया गया। वहीं व्यापारी केसरी सम्मान राधा रमन अग्रवाल, अशोक शर्मा, श्याम कुमार देवल, गुरदीप सिंह, नंद लाल मेहरबानी, राज किशोर देवव्रत शर्मा, राजकुमार गजवानी एवं आशु अग्रवाल को प्रदान किया गया।

शपथ ग्रहण करने वाली इकाइयों में जिला इकाई, नगर पीलीभीत इकाई, नगर गजरौला इकाई, नगर पकड़िया नौगंवा इकाई, युवा जिला इकाई एवं युवा नगर इकाई शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल एवं पीयूष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मंच पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया, प्रदेश मंत्री अनुज पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल प्रभारी समित अग्रवाल, अंजनी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना, मंडल मंत्री रतननाथ मिश्रा, जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल, पीयूष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रवि शर्मा, गजरौला अध्यक्ष विजय गुप्ता, नौगंवा अध्यक्ष राहुल शर्मा एवं युवा जिला अध्यक्ष नितेंद्र नाथ मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |