Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः फ्रॉड की गई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित का खिला चेहरा


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम की त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि पांच लाख रूपये वापस मिलने से पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं थाना साइबर क्राइम की भूरी भूरी प्रंशसा की गई। जनपद कन्नौज में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम डाक्टर प्रियंका वाजपेयी के मार्गदर्शन में जनपदीय थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मुकदमे में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा पीड़ित वादी मुकदमा शिवरतन सिंह के साथ फ्रॉड़ की गई पांच लाख रुपये की धनराशि को मुकदमे की विवेचना साक्ष्य संकलन करते हुये पीड़ित वादी के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करवायी गयी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |