Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाया गया अभियान


कन्नौज। गुरुवार को धार्मिक स्थलों पर मानकों के अनुसार निर्धारत  लाउडस्पीकरों की संख्या एवं ध्वनि के संबंध में जनपद कन्नौज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें जनपद के सभी चैकी इंचार्ज थाना प्रभारी क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चेकिंग में प्रतिभाग किया गया जिसमें पन्द्रह लाउडस्पीकर निर्धारित संख्या से अधिक पाये गये जिन्हें उतरवाया गया एवं 62 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को कम कराया गया साथ ही नवरात्रि व ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा प्रातः 05रू00 बजे से निरंतर भ्रमणशील रहकर जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर पैदल एवं वाहन गश्त सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |