बलिया। जनपद के विकास भवन परिसर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को उसका भव्य लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर भवन को जनता को समर्पित किया।
नवीनीकरण के तहत विकास भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों को बेहतर एवं सुखद वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अधिशासी अभियंता आरईडी रत्नेश गोंद और अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
