Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पूर्व मंत्री ने किया कन्या पूजन ! अमेठी के लोगों के सुख- शांति व समृद्धि के लिए किया प्रार्थना- डॉ अमीता सिंह


अमेठी। गुरुवार को जिले के रामनगर स्थित सती महारानी मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह द्वारा नवरात्रि के अष्टमी तिथि के अवसर पर कन्या पूजन व कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने मंदिर परिसर में सती माता का विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके बाद डॉ अमीता सिंह ने 9 कन्याओं व 1 भैरव का विधि विधान से पूजन किया व श्रद्धा भाव से सभी की आरती उतारी। कन्या पूजन के पश्चात एक विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कन्याएं शामिल हुई। इस दौरान डॉ अमीता सिंह ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा व श्रद्धापूर्वक सभी का पूजन कर आशीर्वाद लियज्ञं पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने कहा है कि उन्होंने आज नवरात्रि के पावन अवसर पर अमेठी के लोगों के सुख- शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना किया है। डॉ अमीता सिंह ने कहा कि, वो और डॉ संजय सिंह हमेशा अपनी अमेठी के खुशहाली व सुरक्षा के लिए चिंतन करते रहते हैं तथा दोनों लोग हमेशा अमेठी के भविष्य को सुरक्षित  बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित व प्रयासरत हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं व सम्मानित लोग उपस्थित रहे, सभी ने स्नेह पूर्वक डॉ अमीता सिंह से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के बारे में चर्चा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |